Raj Kundra Case:  शिल्पा शेट्टी के मुश्किल वक्त में फैन दिया हौंसला, एक्ट्रेस के घर लेटर के साथ भेजे फूल

7/24/2021 11:36:01 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस समय बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। 19 जुलाई को शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था।  एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी कोर्ट से पुलिस कस्टडी मांगी थी जिसे शुक्रवार को कोर्ट ने बढ़ाकर अब 27 जुलाई तक के लिए कर दिया है।

PunjabKesari

इस बीच पुलिस राज कुंद्रा से पोर्नोग्राफी बिजनेस से जुड़े राज निकलवाने की कोशिशों में जुटी है। पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा को भी काफी मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।

PunjabKesari

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऐसे मुश्किल वक्त में शिल्पा को सपोर्ट कर उनकी हिम्मत बंधा रहे हैं। हाल ही में शिल्पा के एक फैन ने एक्ट्रेस के लिए व्हाइट फूलों का गुलदस्ता भिजवाया।

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी भेजा जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  फैन की कोशिश एक्ट्रेस के मुश्किल वक्त में उन्हें सपोर्ट करने की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

6 घंटे शिल्पा शेट्टी से पूछताछ

23 जुलाई को ही मुंबई पुलिस की टीम शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची थी। राज कुंद्रा को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब मुंबई पुलिस शिल्पा शेट्टी का बयान भी दर्ज कर रही है। दोनों को आमने सामने बिठाकर लगभग 6 घंटे तक पूछताछ की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News