पंचत्व में विलीन हुए राजीव कपूर: रणबीर ने दिया चाचा के पार्थिव शरीर को कंधा,भाई रणधीर कपूर ने दी अग्नि

2/10/2021 9:11:12 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के शौमैन राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर के निधन से पूरा कपूर खानदान शोक में डूबा हुआ है। राजीव को 9 फरवरी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 58 साल की उम्र में राजीव ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। राजीव के निधन की खबर से पूरा कपूर खानदान एक बार फिर टूट गया है।

चेंबूर के हिंदू शमशान घाट में उनका का दाह-संस्कार किया गया। मंगलवार देर शाम राजीव कपूर की अंतिम यात्रा निकाली। इस अंतिम यात्रा में कई बाॅलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए। इस दौरान शाहरुख खान, आलिया भट्ट, चंकी पांडे, बिजनेस टाइकून अन‍िल अंबानी, तारा सुतार‍िया, आशुतोष गोवार‍िकर समेत कई सेलेब्स राजीव के घर पर नजर आए।वहीं रणबीर कपूर,आदर जैन और परिवार के अन्य सदस्य राजीव की अर्थी को कंधा देते दिखे।

वहीं रणधीर कपूर जो अपने छोटे भाई की अंतिम यात्रा में बड़े भाई होने का फर्ज़ निभाते दिखे। लड़खड़ाते कदमों और नम आंखों के साथ रणधीर ने राजीव कपूर को अंतिम विदाई दी। रणधीर कभी नर्स के सहारे से चलते दिखे, तो कभी भतीजे रणबीर और आदर जैन उन्हें संभालते दिखे।  लेकिन छोटे भाई की मौत ने तो उन्हें भीतर से तोड़ दिया है। वह कई बार भावुक होते दिखे। शाम 7.15 और 7.30 बजे के बीच राजीव कपूर का शव पंचतत्व में विलीन हो गया

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma