होली स्पेशल: बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की होली पार्टी, बिंग भी के घर भी होता था खूब धमाल

3/28/2021 3:51:57 PM

मुंबई: होली उन त्योहारों में से है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वैसे तो हर साल इस त्योहार की धूम देखने को मिलती हैं। लेकिन इस साल कोरोना ने होली की रंगत को फीका कर दिया। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर होली को लेकर कई तरह की गाइडलाइंस बनाई गई हैं।

महाराष्ट्र की हालात सबसे खराब है। ऐसे में इसका असर बाॅलीवुड में होने वाली होली सेलिब्रेशन पर भी पड़ा।  मौजूदा हालातों में तो बॉलीवुड में वैसा होली सेलीब्रेशन देखने को नहीं मिलेगा, जिसके किस्से बरसों से मशहूर रहे हैं। चो चलिए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड की मशहूर होली पार्टियों के बारे में...

 शोमैन राज कपूर की होली पार्टी 

होली पार्टी की बात हो और शोमैन राज कपूर का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। कहा जाता हैय़ बॉलीवुड में एक कहावत सबसे ज्यादा मशहूर है आरके स्टूडियो में होली नहीं खेली तो फिर क्या होली खेली? रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर,करीना कपूर के दादा राज कपूर को रंगों के त्योहार होली खेलने के शौकिन रहे थे। यही वजह थी ही हर साल वह अपने आरके स्टूडियो में शानदार होली पार्टी होस्त करते थे।

इस पार्टी में दिलीप कुमार, मनोज कुमार, शम्मी कपूर, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, जितेंद्र, धर्मेंद्र समेत कई नामी-गिरामी स्टार्स शामिल होते थे।  राजकपूर की होली को एक जमाने में ' भांग और फूड ' फेस्टिवल भी कहा जाता था। वहीं राजपूक के निधन के बाद उनके बेटों ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर ने  आरके स्टूडियो की होली सेलीब्रेशन परंपरा को कायम रखा। हांलाकि बीते कुछ सालों से कपूर परिवार की होली फीकी पड़ी हुई है।

सुभाष घई

एक जमाना था जब सुभाष घई के होली सेलीब्रेशन की चर्चा कई महीनों तक होती थी। हर साल सुभाष घई अपने मड आइलैंड वाले बंगले में पार्टी होस्ट करते थे। हालांकि अब सुभाष घई पार्टी होस्ट नहीं करते।

अमिताभ बच्चन

बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्मों में तो कई बार होली खेले देखा गया है। । बिग बी पर फिल्माया गया ‘रंग बरसे’ गाना तो आज भी होली पार्टियों की शान है।  वहीं रियल लाइफ में भी बिग बी होली खेलने के शौकिन रहे हैं। बिग बी के बंगले जलसा पर हर साल होली का जश्न पूरे धूम-धाम के साथ मनाया जाता रहा है।  साल 2004 में बिग बी ने जब होली का जश्न मनाया था तो खूब सुर्खियों में छाया था क्योंकि इसी जश्म में शाहरुख खान और अमर सिंह ने अपने गिले-शिकवे दूर किए थे। हांलाकि बीते साल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बिग बी ने अपने बंगले पर होली सेलीब्रेशन कैंसल कर दिया था।


जावेद अख्तर और शबाना आजमी

लेखक जावेद अख्तर और एक्ट्रेस शबाना आजमी की होली भी बॉलीवुड की मशहूर होली पार्टियों में से एक है। कहते हैं कि शबाना के पिता कैफी आजमी ने होली पार्टी का ट्रेडिशन शुरु किया था। जिसे अब शबाना और जावेद अख्तर लैविश अंदाज़ में सेलीब्रेट करते हैं।

हर साल होली के मौके पर शबाना आजमी शानदार पार्टी होस्ट करती हैं। इस पार्टी में रंग तो उड़ता ही है, इसके साथ ही भांग के गिलास भी झलकते हैं। 

एकता कपूर

प्रोड्यूसर एकता कपूर गणपति उत्सव से लेकर दीवाली और होली तक, हर त्योहार को पूरी धूमधाम से करती हैं। एकता की होली पार्टी में ना सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ टॉप टीवी स्टार्स भी शामिल होते हैं। देर शाम तक स्टार्स डीजे के लाउड साउंड पर थिरकते हैं।

शाहरुख खान की होली

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी लैविश होली पार्टी होस्ट करने के लिए फेमस हैं। शाहरुखऔर गौरी की पार्टी इसलिए भी सबसे मशहूर है क्योंकि उनके यहां हर्बल कलर्स के साथ-साथ फूलों का इस्तेमाल होता है। पार्टी में आने वाले मेहमानों का स्वागत मोगरा के फूलों की माला पहनाकर किया जाता है। 

सलमान खान

सलमान खान भी अपने फार्महाउस पर अपने परिवार और बॉलीवुड दोस्तों के साथ जमकर होली खेलते हैं।इस दौरान खाने-पीने से लेकर हर हुड़दंग का इंतजाम होता है।  


 

Content Writer

Smita Sharma