पंचतत्वों में विलीन हुईं राजकपूर की बेटी रितु नंदा,नम आंखों से बिग बी ने दी समधन को अंतिम विदाई

1/14/2020 4:50:49 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के शोमैन राजकपूर और अमिताभ बच्चन की समधन रितु नंदा ने हाल ही में 71 की उम्र में अंतिम सांस ली। रितु लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं।

रितु का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। ऋषि कपूर, रणधीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

इस दौरान ऐश्वर्या की आंखों में आंसू आ गए। अभिषेक पूरे समय श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली के साथ दिखाई दिए। 

 रितु के निधन की पुष्टि रणधीर कपूर ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत के दौरान की। उन्होंने कहा- 'आज सुबह रितु नंदा नहीं रहीं।

वे कैंसर से जूझ रही थीं। हम दिल्ली में ही हैं। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।'

इसके अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "मेरी समधन, ऋतु नंदा, श्वेता की सासू मां का आज सुबह 1:15 बजे निधन हो गया।

बता दें कि 1948 में पैदा हुई रितु लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस में काफी एक्टिव थीं। उनका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है। उन्होंने एक दिन में रिकॉर्ड 17000 हजार पेंशन पॉलिसी बेची थीं।

 

Smita Sharma