पाकिस्तान में म्यूजियम बनीं राज कपूर की हवेली, दिलीप कुमार के घर का भी होगा संरक्षण

11/15/2020 1:39:42 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर राज कपूर और दिलीप कुमार पाकिस्तान के पेशावर के रहने वाले थे। दोनों के  पैत्रक घर पेशावर में ही हैं। लेकिन उनकी हालत बहुत खराब हो गई है।  अब सरकार ने इन दोनों एक्टर्स के घरों का संरक्षण करने का फैसला लिया। सरकार ने राज कपूर के घर को म्यूजियम बना दिया है।


एक्टर राज कपूर का घर एक पुरानी हवेली थी। जिसकी हालत बहुत खराब हो चुकी है। इस हलेवी में 40 कमरे थे। कई दीवारें भी गिर चुकी थी और लकड़ी का काम भी खबर हो चुका था। इस हवेली की डिजाइन मुगलकाल और ब्रिटिश काल से मिलता-जुलता था। अब पाकिस्तान सरकार ने इस हवेली को म्यूजियम बना दिया है।


वहीं दिलीप कुमार साधारण घर में रहते थे। यह शहर के एक बिजी मार्केट में छोटी सी गली में था। इस घर का दरवाजा गिर चुका है और छत भी नहीं हैं। घर के अंदर वाला हिस्सा भी बुरी तरह से खराब हो चुका है। खैबर पख्तूनख्वाह के आर्कियॉलजी ऐंड म्यूजियम के डायरेक्टर अब्दुल समद ने कहा कि ये दोनों घर उनकी ऐतिहासिक विरासत हैं और उन्हें इनके संरक्षण पर गर्व है। 


बता दें बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी पेशावर के ही रहने वाले हैं। उनका पैत्रक घर अभी भी पेशावर में मौजूद है लेकिन उनका घर बहुत ज्यादा खराब हालत में नहीं है। शाहरुख के पिता आजादी से पहले ही दिल्ली में आकर बस गए थे और फिर उनका परिवार यहीं रह गया। अभी भी शाहरुख की फैमिली के कुछ लोग पाकिस्तान में रहते हैं।

Parminder Kaur