कुछ ऐसी दिखती है कांग्रेसी नेता राज बब्बर की होने वाली बहू, लखनऊ में होगी शादी

1/22/2019 4:25:49 PM

मुंबई: बॉलीवुड के फेमस एक्टर और कांग्रेसी नेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर आज अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर संग शादी रचाने जा रहे है। शादी की रस्में दो दिन तक चलेंगी। कहा जा रहा है कि इस शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति की कई मशहूर हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

 

 

शादी लखनऊ में होगी क्योंकि राज बब्बर शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और वो लखनऊ में ही रहते हैं। शादी के बाद इस जोड़ी ने मुंबई में एक आलीशान रिसेप्शन भी रखा है।

 


अगर राज बब्बर की होने वाली बहू सान्या सागर की बात करे तो उन्होंने NIFT से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। इसके साथ ही उन्होंने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग में डिग्री भी ली है। लुक्स की बात करे तो सान्या बेहद ही हॉट है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। बता दें सान्या और प्रतीक ने पिछले साल जनवरी में सगाई की थी। प्रतीक और सान्या पिछले 9 सालों से एक दूसरे को जानते हैं। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप साल 2017 से शुरू हुआ था।

 


Konika