कमरे में मामा आ गए और..राहुल वैद्य ने भरी महफिल में सुनाई फर्स्ट नाइट की दास्तां, शर्म से लाल हुईं दिशा परमार

7/18/2021 9:57:22 AM

मुंबई: बाॅलीवुड सिंगर और  बिग बॉस 14 ने 16 जुलाई को  लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस  दिशा परमार संग  मुंबई की हयात रीजेंसी में शादी रचाई। कपल ने करीबी दोस्तों और परिवार वालों संग सात फेरे लिए। शादी और रिसेप्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राहुल भरी महिफल में शादी के बाद पहली रात का एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं।

दरअसल, वायरल हुए वीडियो में राहुल वैद्य बता रहे है कि कैसे पत्नी दिशा के साथ उनकी पहली रात उनके कुछ रिश्तेदारों ने लगभग अनजाने में बर्बाद कर दी थी। राहुल कहते हैं-'यहां सब मेरे घरवाले हैं। मैं अपने दो कजिन के साथ पार्टी कर रहा था।

मैंने कहा रूम में आ जाओ। पता नहीं कल रात क्या हुआ। रात को गए मेरे में रूम में। फिर रात को 3 बजे ये और एक और मेरे मनोज मामा मेरे रूम में आ गए। मेरी फर्स्ट नाइट हो रही है और  मेरी बीवी पूछती है हमारे रूम में कोई और भी है क्या?  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝙍𝘼𝙃𝙐𝙇 𝙑𝘼𝙄𝘿𝙔𝘼 𝙒𝙊𝙍𝙇𝘿 𝙒𝙄𝘿𝙀 👑 (@rahulvaidya_worldwide)

 

मैंने कहा हां ये लीजेंड्री लोग ऐसे ही होते हैं। फिर सुबह 8 बजे मेरे मामा आते हैं और कहते हैं अरे सो रहा है क्या। मैं बोला हां मैं सो रहा था तो वो बोलते हैं  मेरा जैकेट यही रह गया था। मैंने कहा मामा 12 बजे भी आप जैकेट ले सकते थे।' मेरी नींद खराब करने के लिए शुक्रिया। राहुल की ये बातें सुन पहले तो दिशा शर्म से लाल हो जाती हैं पर बाद ने वह भी हंसने लगती हैं। सोशल मीडिया पर राहुल वैद्य और दिशा परमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 
 

Content Writer

Smita Sharma