राहुल वैद्य ने की गेंदबाजी तो गर्लफ्रेंड दिशा ने लगाए छक्के, सिंगर बोले- 'नया विराट कोहली तैयार'

3/1/2021 5:02:53 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 14' रनर अप और सिंगर राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ मुंबई से दूर वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। दोनों चॉपर से रवाना हुए थे। जिसकी तस्‍वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हाल ही में वेकेशन से राहुल और दिशा का एक वीडियो सामने आया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari

वीडियो में राहुल और दिशा क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल ने प्रिंटेड टी-शर्ट और व्हाइट ट्राउजर पहना हुआ है। वहीं दिशा ब्लैट टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर में दिखाई दे रही है। साथ में दिशा ने स्लीपर पहने हुए हैं।

PunjabKesari

 

ओपन हेयर्स से दिशा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। राहुल बॉलिंग करा रहे हैं और दिशा बैटिंग कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने लिखा- 'नया विराट कोहली तैयार हो रहा है।' फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Vaidya 🇮🇳🎤 (@rahulvaidyarkv)

बता दें राहुल ने 'बिग बॉस 14' के घर के अंदर ही दिशा के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। इस पर दिशा ने हामी भर दी थी। दोनों के घरवाले भी इस रिश्ते से खुश हैं। दोनों के परिवार शादी को लेकर भी आपस में बातचीत कर चुके हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News