पत्नी दिशा संग मालदीव रवाना हुए राहुल वैद्य,एयरपोर्ट कपल का दिखा कूल लुक

9/22/2021 11:07:05 AM

मुंबई: सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार टीवी की दुनिया के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं।  राहुल बिग बॉस 14 में नेशनल टीवी पर दिशा को प्रपोज कर खूब सुर्खियों में रहे। कपल ने इसी साल शादी रचाई। शादी के बाद दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए और हनीमून पर जाने का समय नहीं मिला।

वहीं अब ये कपल काम से फ्री होकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए मालदीव रवाना हो गया है। खैर इस बार यह दोहरा जश्न होगा क्योंकि 23 सितंबर को राहुल का बर्थडे भी है।

बुधवार सुबह ही राहुल और दिशा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान दिशा ब्लैक टाॅप और मैचिंग जैगिंग में खूबसूरत थीं।

इस दौरान दिशा ने येलो हैंडगैह कैरी किया था। लाइट मेकअप उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रहा है। वहीं राहुल ग्रीन कलर के ट्रैक सूट में कूल दिखे। एयरपोर्ट पर दोनों कई पोज दिए। राहुल दिशा की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। 

राहुल और दिशा ने हाल ही में गणेश चतुर्थी मनाई थी और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। राहुल और दिशा इसी साल 16 जुलाई को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। कपल की शादी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुईं थीं। 

 

Content Writer

Smita Sharma