ब्रेन स्ट्रोक के बाद म्यूजिक थैरेपी से हो रहा राहुल रॉय का इलाज, बहन प्रियंका कर रही हैं पूरी मदद

2/19/2021 4:48:00 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय को बीते साल नवंबर में ब्रेन स्ट्रोक हो गया था। एक्टर को नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अभी भी एक्टर पूरी तरह से ठीक नही हुए हैं। उनका म्यूजिक थैरेपी से इलाज चल रहा है। इसमें राहुल की बहन प्रियंका उनकी मदद कर रही हैं। जिसका वीडियो राहुल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।


वीडियो में राहुल सरगम गाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें उनकी बहन प्रियंका पूरी मदद कर रही है। उनकी बहन बोल रही है और एक्टर उनके पीछे-पीछे हर लाइन को दोहरा रहे हैं। राहुल म्यूजिक थैरेपी से उच्चारण ठीक करने में लगे हुए हैं। वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने लिखा- 'मेरे प्यारे फैंस उम्मीद करता हूं कि आप सबको मेरे रिकवरी वीडियोज पसंद आ रहे होंगे। ब्रेन स्ट्रोक्स से रिकवरी को काफी वक्त लगता है और कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। मेरी बातचीत पर प्रभाव पड़ा है और मेरा मेन काम फिर से ठीक से बोलना है। यह म्यूजिक थैरेपी है इस थैरेपी के एक तरीके में मेरी बहन प्रियंका रॉय मेरे वोकल कॉर्ड्स को मजबूत करने और उन्हें खोलने का काम कर रही हैं, इसमें वक्त लग सकता है।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और एक्टर के पूरी तरह से ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

बता दें पिछले साल फिल्म एलएसी लाइव बैटल इन कार्गिल की शूटिंग के दौरान राहुल को ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबियत में सुधार आने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी।

Content Writer

Parminder Kaur