हेल्थ अपडेट: ब्रेन स्ट्रोक से ''आशिकी'' फेम राहुल रॉय के चेहरे का दाहिना हिस्सा बुरी तरह प्रभावित, हाथ भी हुआ कमजोर

12/1/2020 8:54:22 AM

मुंबई: ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद से  'आशिकी' फेम एक्टर  राहुल रॉय मुंबई के नानावती हाॅस्पिटल में हैं। राहुल रॉय कश्मीर में फिल्म की शूटिंग कर वापस लौटे थे। अब उनकी राखी बहन प्रियंका के पति रोमीर ने उनकी सेहत के बारे में बताया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल के चेहरे का दाहिने हिस्सा स्ट्रोक से प्रभावित हुआ है। इसके बाद उनका दाहिना हाथ भी कमजोर हो गया है। हालांकि, उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

राहुल को कई फिजियोथेरेपी के सेशन चाहिए। राहुल के जीजा रोमेर सेन ने ने कहा- 'हम राहल भैया के साथ हैं और जो डॉक्टर ने दवाई दी हम उन्हें दे रहे हैं। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हम उनके लिए प्रार्थना करेंगे।' 

को स्टार ने सुनाया आंखों देखा हाल  

राहुल रॉय के साथ बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट निशांत मलखानी भी शूटिंग कर रहे थे। निशांत ने बताया 'मंगलवार सुबह से ही राहुल थोड़े सुस्त थे और अचानक हमें एहसास हुआ कि वो अपने डायलॉग नहीं बोल पा रहे हैं। राहुल अपने डायलॉग भूल नहीं रहे थे बल्कि वो उन्हें पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो अपने वाक्य पूरे नहीं कर पा रहे थे। फिर शाम के समय उन्होंने थोड़ा असामान्य बर्ताव करना शुरू कर दिया, इधर- उधर देखने लगे तब हमें लगा कि कुछ गड़बड़ है।'

राहुल रॉय कारगिल में वेब सीरीज 'LAC- लिव द बैटल' के लिए शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम ब्रेन स्ट्रोक का कारण बना। कारगिल का तापमान -15 डिग्री है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद कारगिल के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सेना की मदद से राहुल को हैलीकॉप्टर में श्रीनगर ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया। 

Smita Sharma