तीसरी पत्नी संग हनीमून के लिए रवाना हुए राहुल, नताल्या का दिखा ग्लैमरस अंदाज

1/18/2019 2:32:22 PM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस कंटेस्टेंट राहुल महाजन हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे है। राहुल महाजन ने कज़ाख़िस्तान मॉडल नताल्या इलीना से 20 नवंबर, 2018 को मुंबई में शादी की थी। ये राहुल की तीसरी शादी थी।

 

 

अब राहुल को पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आए। जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों हनीमून के लिए रवाना हुए है। हालांकि इन्होंने अभी तक नीमून डेस्टिनेशन को रिवील नही किया है। शादी के बाद ये पहली बार एेसे नजर आए है। 

 

 

बता दें कि राहुल की पहली शादी बचपन की दोस्त श्वेता सिंह से हुई थी। लेकिन श्वेता सिंह ने राहुल पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद दोनों की शादी टूट गई।

 

 

इसके बाद राहुल ने एनडीटीवी इमेजिन के स्वंयवर शो में कोलकाता की डिम्पी गांगुली से शादी की थी। लेकिन कुछ महीने बाद ही डिम्पी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शादी के चार महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। 

 

Konika