तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे राहुल महाजन, 18 साल छोटी हैं पत्नी नताल्या इलीना

11/23/2018 3:10:48 PM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस कंटेस्टेंट राहुल महाजन ने हाल ही में मॉडल नताल्या इलीना से तीसरी शादी कर ली है। दूसरी पत्नी डिम्पी गांगुली से तलाक लेने के बाद राहुल लंबे समय से सिंगल थे। 

जानकारी के मुताबिक राहुल और नताल्या ने 20 नवंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। उन्होंने मालाबार हिल पर एक मंदिर में नताल्या से शादी की। इस दौरान सिर्फ उनका परिवार ही वहां पर शामिल था।

वहीं अब इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। नताल्या 25 साल की है वहीं राहुल की उम्र 43 साल है। दोनों के बीच 18 साल का फासला है। नताल्या कजाकिस्तान से बिलॉन्ग करती हैं। 

बता दें कि राहुल की पहली शादी बचपन की दोस्त श्वेता सिंह से हुई थी। लेकिन श्वेता सिंह ने राहुल पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद दोनों की शादी टूट गई।  

इसके बाद राहुल ने एनडीटीवी इमेजिन के स्वंयवर शो में कोलकाता की डिम्पी गांगुली से शादी की थी। लेकिन कुछ महीने बाद ही डिम्पी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शादी के चार महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। 

Neha