राहुल महाजन ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया पत्नी नताल्या इलीना का बर्थडे, अंकिता लोखंडे और मोनालिसा ने पार्टी में जमाया रंग

5/5/2022 12:25:38 PM

मुंबई. 'बिग बॉस' फेम राहुल महाजन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। राहुल महाजन ने देर रात अपनी तीसरी पत्नी नताल्या इलीना का बर्थडे सेलिब्रेट किया। नताल्या की बर्थडे पार्टी में कई स्टार्स ने शिरक्त की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में राहुल ब्लैक पैंट सूट में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं नताल्या ब्लैक गाउन में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से नताल्या ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में नताल्या गार्जियस लग रही है।

PunjabKesari

एक्ट्रेस मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ पार्टी में पहुंची। दोनों राहुल और नताल्या के साथ पोज दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी पति विक्की जैन के साथ पार्टी में पहुंची। अंकिता अपने हाथों से नताल्या को केक खिलाती हुई नजर आ रही है।

PunjabKesari

इसके अलावा 'गुम है किसी के प्यार में' के लीड एक्टर नील भट्ट ने पत्नी ऐश्वर्या शर्मा के साथ पार्टी में शामिल हुए।  कपल ने कैमरे के सामने खूब पोज दिए। सभी मिलकर खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें नताल्या राहुल से 18 साल छोटी है। नताल्या रशियन मूल की हैं लेकिन उनका परिवार कजाकिस्तान में रहता है। राहुल और नताल्या की शादी साल 2018 में हुई थी। राहुल की नताल्या से तीसरी शादी है। पहली शादी राहुल ने साल 2006 में श्वेता से की और 2008 में दोनों अलग हो गए।

PunjabKesari

इसके बाद उन्होंने डिंपी गांगुली से शादी रचाई। साल 2010 में राहुल महाजन का स्वयंवर 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' हुआ, जहां डिम्पी को उन्होंने अपना हमसफर चुना। हालांकि दोनों का रिश्ता 5 साल तक चला और साल 2015 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।  
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News