सीएम एकनाथ शिंदे के घर गणेश पूजा में शामिल हए राहुल वैद्य, जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी भी रहे मौजूद

9/10/2022 12:29:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दो सालों बाद देश में इस बार गणेश चतुर्थी की खूब धूम देखने को मिली। लोगों ने घरों में गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया और मंदिरों में भी खूब रौनक देखने को मिली। इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के घर गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुए सिंगर राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

PunjabKesari


सिंगर राहुल वैद्य ने सीएम एकनाथ शिंदे के घर गणपति बप्पा के दर्शन किए और तन मन से आरती उतारते भी दिखे। इस सेलिब्रेशन में दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी भी शामिल हुए, जिनकी तस्वीर राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RAHUL VAIDYA RKV 💫 (@rahulvaidyarkv)

तस्वीरों को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा- मुझे गणपति दर्शन के लिए आमंत्रित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी, सांसद श्रीकांत शिंदे जी, एमएलसी रवि फाटक जी को धन्यवाद। सचमुच एक अद्भुत अनुभव। भगवान गणेश हम सभी पर कृपा करें।

 

बता दें, राहुल वैद्य को आखिरी बार स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में देखा गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News