देर रात पोस्ट किया Love u my लाइफ, 1 घंटे बाद सुसाइड, बाजू में सो रही पत्नी को नहीं लगी भनक

1/31/2019 6:25:41 PM

मुंबई: टीवी एक्टर राहुल दीक्षित ने 30 जनवरी बुधवार को सुबह मुंबई में सुसाइड कर लिया है। राहुल की लाश पंखे से लटकी मिली। मुंबई पुलिस इस मामले की सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच कर रही है। फिलाहल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 28 साल के राहुल ओशिवाड़ा स्थित किराए के मकान में रहते थे। 

 

 

राहुल के घर में उनकी पत्नी समेत 3 लोग और रहते थे। सुसाइड से कुछ घंटों पहले राहुल सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी रुपाली उर्फ प्रिया की तस्वीरें शेयर कर रहे थे। प्रिया जब सुबह 5 बजे नींद से उठी तो उन्होंने राहुल को लटकते पाया, जिसके बाद उन्होंने उसी फ्लैट में रह रहे अन्य दोस्तों को जगाया और उन्होंने राहुल को सुबह अस्पताल पहुंचाया। राहुल के केस को लेकर पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है राहुल ने आत्महत्या उनकी पत्नी प्रिया के साथ उनके पीने की लत को लेकर हुई बहस को लेकर की है। 

जानकारी के मुताबिक  देर रात 1ः42 मिनट पर राहुल ने पत्नी की एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा Love u my लाइफ। वहीं, इस पोस्ट के एक घंटे बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया। इतना ही नहीं उस समय राहुल की पत्नी उनके बाजू में ही सो रही थी और उनको इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

 


राहुल के पिता बेटे के निधन से काफी सदमे में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे की  मौत के दुख के साथ-साथ उसकी पत्नी रुपाली पर आरोप भी लगाया था।
 

Konika