पहली पत्नी से तलाक के 6 महीने बाद रोडीज के रघुराम ने इस विदेशी सिंगर के साथ की सगाई

8/6/2018 2:07:45 PM

मुंबई: टीवी के चर्चित शो रोडिज के जाने माने चेहरे रघुराम ने 2018 में पत्नी  सुगंधा गर्ग से तलाक लिया था। वहीं अब तलाक के 6 महीने बाद रघु ने कनाडियन सिंगर नताली डि लुसियो के साथ सगाई की है। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। 

बीते द‍िनों सोशल मीडिया पर रघु ने नताली के साथ तस्वीर शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते हुए आई लव यू लिखा था। वहीं नताली भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्यार का इजहार करते हुए दिखी हैं।

दोनों की तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे ये खुलासा रघुराम ने नहीं बल्कि दोस्तों ने सगाई की तस्वीरों को शेयर की रघु की सीक्रेट सगाई का खुलासा कर द‍िया है।

दोनों के रिलेशन को 1 साल हो चुका है। 1 साल साथ रहने की एनिवर्सरी मनाते हुए दोनों ने पहली बार फैंस के साथ अपने रिश्ते को कबूला। जानकारी के मुताबिक नताली और रघुराज 2106 में सॉन्ग ''आंखों ही आंखों में'' के लिए साथ आए थे। तभी से वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे। 

बता दें कि रघु कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। वह रोडीज और Splitsvilla के प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं। वहीं सुगंधा ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' और 'तेरे बिन लादेन'' में काम किया है।

Neha