वाइफ परिणीति चोपड़ा संग राघव ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, शादी से पहले ऐसे लड़ाया करते थे इश्क

10/23/2023 1:07:34 PM

मुंबई: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की प्रेम कहानी किसी फेयरी टेल से कम नहीं है। कभी भी किसी राजनेता को डेट ना करने की बात कर चुकी परिणीति ने आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा को अपने जीवन साथी के रूप में चुना। कपल ने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी रचाई। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।

वहीं अब राघव ने परिणीति संग बिताए लम्हों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा का विषय है। दरअसल, 22 अक्टबूर को परिणीति ने 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। शादी के बाद वह अपना पहला बर्थडे मना रही हैं।

ऐसे में उनके हसबैंड राघव चड्ढा ने भी उन्हें विश किया है। राघव ने  डेटिंग की अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की है।  ये तस्वीर किसी रेस्टोरेंट की मालूम होती है। जहां राघव चड्ढा एक्ट्रेस को गले लगाए दिख रहे हैं।

 दूसरी तस्वीर दोनों के वेकेशन की मालूम पड़ती है। जहां दोनों क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं।


 

इस तस्वीर में परिणीति अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। 

 राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा को विश करते हुए कहा, 'पारु! तुमने मेरी जिंदगी में आकर एक सुपरस्टार की तरह रोशन भर दी है। मेरी जिंदगी में इतना सारी खुशियां, हंसी-मजाक और खूबसूरत बनाने के लिए थैंक्यू। तुम्हारे बर्थडे के मौके पर मैं तुम जैसी औरत को सेलिब्रेट करता हूं। हमने एक साथ बहुत ही प्यारे मूमेंट बिताए हैं।'

पहला मौका है जब कपल ने अपनी डेटिंग की तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है। राघव ने ये साफ किया कि ये तस्वीरें अफेयर के पहले साल की हैं।  ये सभी तस्वीरें हमारे पहले साल की हैं।' फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma