जोरों शोरों पर परिणीति-राघव की सगाई की तैयारियां, दुल्हन की तरह सजा एक्ट्रेस का मुंबई वाला घर
5/12/2023 11:30:02 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई और शादी का बज बना हुआ है। कपल बहुत जल्द यानी 13 मई को दिल्ली में सगाई करने जा रहा है, जिसमें उनके करीबी और खास दोस्त ही शामिल होंगे। अब इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए परिणीति चोपड़ा का घर सजकर तैयार हो गया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव चड्ढा की होने वाली मंगेतर परिणीति चोपड़ा का मुंबई वाला घर लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस वीडियो को देख फैंस और भी एक्साइटड हो गए हैं और राघव और परिणीति को शादी की खूब बधाइयां दे रहे हैं।
 
बता दें, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट सेरेमनी 13 मई को दिल्ली में होगी। इस सेरेमनी में करीब 150 लोगों को इनवाइट किया गया है। सगाई से पहले सुबह सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, इसके बाद शाम को बाकी के फंक्शन किए जाएंगे।
सगाई के बाद राघव और परिणीति अक्टूबर के आखिर में शादी रचाएंगे। हालांकि अभी तक दोनों की शादी की डेट सामने नहीं आई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

किशोरी का शव कब्र से निकाल कराया पोस्टमार्टमः भाई ने बहन के प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

यूपी के देवरिया में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 6 लोगों को उतारा मौत के घाट

देवरिया में 6 लोगों की हत्या पर सपा ने उठाए सवाल, कहा- सरकार की विफलता से हुई हत्या

Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर