Raghav Chadha-Parineeti Chopra ने फैंस और मीडिया को कहा ‘थैंक्यू’, शेयर किया एक प्यारा नोट

5/15/2023 2:39:33 PM

मुंबई। परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने बीते शनिवार, 13 मई को एक इंटीमेट सेरेमनी में दिल्ली में सगाई की। फैंस कपल को ढेरों बधांइयां दे रहे हैं। कपल की रोका सेरेमनी फोटोज पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं अब राघव और परिणीति इंस्टाग्राम पर एक बड़ा सा नोट शेयर किया है।

परिणीति द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए नोट में लिखा गया है, “राघव और मैं पिछले कुछ हफ्तों में मिले प्यार और पॉजिटिविटी से बेहद खुश हैं, खासकर हमारी सगाई पर हम दोनों अलग-अलग दुनिया से आते हैं, और यह जानकर हैरानी होती है कि हमारी दुनिया भी हमारी यूनियन से जुड़ती है। जितना हमने कभी सोचा था उससे भी बड़ा परिवार हमने पा लिया है। हमने जो कुछ भी पढ़ा या देखा है, उससे हम बहुत टच हुए हैं, और हम आप सभी का पर्याप्त शुक्रिया अदा नहीं कर सकते हैं। आप सभी हमारे साथ खड़े हैं, यह जानकर हम इस सफर पर निकले हैं। मीडिया में हमारे अमेजिंग फ्रेंड्स के लिए एक स्पेशल थैंक्स, पूरे दिन वहां रहने और हमें प्रोत्साहित करने के लिए थैंक्यू।”

बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा को मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद से ही इनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए थे। हालांकि कपल ने रोका होने तक चुप्पी साधे रखी। फिलहाल फैंस इस प्यारी जोड़ी के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहें हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi