रैपर ‘रफ्तार’ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं!

11/23/2016 5:30:19 PM

मुंबई: सुनने में अाया है कि रैपर ‘रफ्तार’ अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रफ्तार देश के मशहूर रैपर हैं. रफ्तार का असली नाम दिलीन नायर है। खबर है कि रफ्तार बहुत जल्द कोमल वोहरा नाम की लड़की से शादी करने वाले हैं। खबर तो ये भी है कि रफ्तार और कोमल 28 नवंबर को सगाई करेंगे और 1 दिसंबर को दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अापको बता दें कि शादी के सभी कार्यक्रम दिल्ली में ही होंगे। कोमल टीवी एक्टर कुनाल वोहरा और करन वोहरा की बहन है। इन दिनों कुनाल जी टी.वी. के शो ‘ब्रह्मराक्षक’ में काम कर रहै हैं तो करन जी के ही शो ‘जिंदगी की महक’ में अभिनय कर रहे हैं।