इवेंट में राधिका मदान के लुक ने लूटी महफिल, क्राॅप टाॅप में दिखा ग्लैमरस अंदाज

10/13/2019 5:25:42 PM

मुंबई: टीवी से बाॅलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं राधिका मदान अपने बोल्ड फैशन की वजह से चर्चा में रहती हैं। रेड कार्पेट हो या कोई पार्टी 'पटाखा गर्ल' अपने लुक्स से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं। राधिका अपने टैलेंट और खूबसूरती की वजह से फैंस के दिलों पर राज करती है। हाल ही में राधिका की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर छाईं हुईं हैं। इन तस्वीरों में राधिका ग्रे क्राॅप टाॅप के साथ येलो कलक की प्रिंटिड प्लाजो में स्टाइलिश दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने प्लाजो के साथ मैचिंग श्रग कैरी किया है। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और स्ट्रेट हेयर अग्रेजी मीडियम एक्ट्रेस के लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस का क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि राधिका की ये तस्वीरें  21st जीओ मामी फिल्म फेस्टिवल के दौरान की हैं। 

काम की बात करें तो राधिका ने टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही' से डेब्यू किया था। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम ईशानी था। वहीं राधिका के बाॅलीवुड डेब्यू की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'पटाखा' से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर थे। इसके अलावा राधिका इरफान और करीना की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में हैं। फिल्म राधिका इरफान की बेटी का किरदार निभा रही हैं। आइए डालते हैं एक्ट्रेस की तस्वीरों पर एक नजर....

 Radhika Madan Photo

 Radhika Madan Images

 Radhika Madan Pic

 Radhika Madan Picture

 Radhika Madan HD Images

 

 

Smita Sharma