घरेलू उड़ान शुरू होते ही मुंबई से दिल्ली रवाना हुईं राधिका मदान, सोशल मीडिया पर व्यक्त की घर पहुंचने की खुशी

5/27/2020 9:36:35 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. लॉकडाउन के चलते कई लोग अपने घरों से दूर अपनी कर्मभूमि पर फंस कर रह गए थे। हालांकि इसी बीच काफी सारे लोग अपने घरों को परतना शुरू हो गए हैं। अब सरकार ने घरेलू फ्लाइट्स को चलाने की भी मजूंरी दे दी है, तो एक्ट्रेस राधिका मदान तुरंत ही टिकट बुक करवा अपने घर रवाना हो गईं है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।

PunjabKesari
राधिका मदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो चेहरे पर मास्क पहने, फेस शील्ड लगाए और हाथों में ग्लव्स पहने नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

Mai aa rahi hu Maa... #homebound #travelsafe #airportlook

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan) on

तस्वीर शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, मैं आ रही हूं मां। वायरल तस्वीर में एक्ट्रेस अपने घर पहुंचने के लिए काफी खुश दिखाई दे रही हैं। 

PunjabKesari
प्रोफैशलन लाइफ की बात करें तो राधिका को आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस इरफान खान, करीना कपूर और दीपक डोबरियल के साथ नजर आईं थी। फिल्म रिलीजिंग के बाद लॉकडाउन के चलते ज्यादा हिट नहीं हो पाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News