रेड गाउन पहन ग्रीन कारपेट पर पहुंची राधिका मदान, डीप क्लीवेज ड्रेस में दिखाईं अदाएं

9/19/2019 6:21:18 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड स्टार्स ने बुधवार को मुंबई में ऑर्गेनाइज हुए IIFA अवार्ड्स 2019 में अपने ग्लैमर से टेम्प्रेचर बढ़ा दिया। 20 सालों से लगातार जारी इस यात्रा के इंटरनेशनल लेवल पर होस्ट किए जाने के बाद घर वापसी का जश्न मनाया। कल पूरा बॉलीवुड एक छत के नीचे इकठ्ठा था। फैशन के मामले में स्टार्स एक दूसरे को तगड़ा कम्पटीशन देते नजर आए। एक्ट्रेस राधिका मदान भी इस जश्न में शामिल होने के लिए पहुंची। शानदार रेड गाउन पहने राधिका मदान ने अपने लुक्स से सबको अट्रेक्ट किया। देखिए तस्वीरें-


खुले बालों के साथ रेड गाउन पर रेड शेड लिपस्टिक लगाए राधिका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के रिलीज डेट भी अनाउंस हुई है।

फिल्म में इरफान खान और करीना कपूर खान स्टारर यह फिल्म साकेत चौधरी द्वारा निर्देशित है और हिंदी मीडियम का सीक्वल है, जो 2017 में रिलीज़ हुई थी।

फिल्म का निर्माण मडॉक फिल्म्स बैनर के तहत दिनेश विजान द्वारा किया गया है। मेकर्स ने रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। यह फिल्म 20 मार्च, 2020 को रिलीज हो सकती है। 

 

Edited By

Akash sikarwar