फिल्म ''राधेश्याम'' से दूसरा हिंदी गाना ''सोच लिया'' हुआ रिलीज

12/8/2021 8:39:35 PM

नई दिल्ली। साल 2021 के सबसे रोमांटिक सॉन्ग 'सोच लिया' का टीज़र जारी करने के बाद, राधेश्याम के निर्माताओं ने आखिरकार पूरा गाना रिलीज़ कर दिया है। कुछ लुभावने सुरम्य दृश्यों के साथ, गाने का वीडियो हमें मुख्य जोड़ी प्रभास और पूजा के करैक्टर द्वारा उनके रिश्ते में एक कठिन दौर से गुजरते हुए दिखाता है। एक्टर्स को अलग-अलग और अकेले समय बिताते हुए देखा जा सकता है लेकिन इस दूरी में भी वे दोनों एक साथ की गई मस्ती और खूबसूरत वक़्त के बारे में सोच रहे हैं।

 

अरिजीत की आवाज के साथ मिथुन द्वारा दिया गया म्यूजिक कुछ ऐसा है जो गाने को अधिक भावपूर्ण और भावुक बना देता है। गाने के लिरिक्स मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

 

 

हाल ही में, निर्माताओं द्वारा पहला गाना 'आशिकी आ गई' रिलीज़ किया गया था, जो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना बन गया है और भारत में नंबर एक स्थान पर ट्रेंड कर रहा था।

 

एसेट्स की लंबी सूची में, यह गीत प्रभास और पूजा से प्रशंसकों के लिए एक अन्य झलक है। कई दिलचस्प कंटेंट का खुलासा करने के बाद, निर्माताओं ने दूसरा हिंदी गीत जारी कर दिया है और यह निश्चित रूप से इंतजार पर खरा उतरा है।

 

'राधेश्याम' 14 जनवरी, 2022 में स्क्रीन पर दस्तक देगी। यह एक बहुभाषी फिल्म है, जिसका निर्देशन राधा कृष्ण कुमार ने किया है और गुलशन कुमार व टी-सीरीज़ ने प्रस्तुत किया है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News