टीवी पर  ''No Casting No Couch Only Ouch? करेगी राधे मां

5/18/2017 12:50:33 PM

मुंबई: कॉन्ट्रोवर्शियल राधे मां जल्द ही एक टीवी शो और वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, यह शो टीवी और वेब दोनों जगह आएगा। सूत्रों के मुताबिक शो की शूटिंग राधे मां के मुंबई वाले बंगले में शुरू भी हो चुकी है। 'No Casting No Couch Only Ouch?' नाम के इस शो और वेब सीरीज में राधे मां मुख्य किरदार में एक मार्गदर्शक के रूप में नजर आएंगी।
 
इसके प्रोडयूसर रम्मन हांडा के मुताबिक, "इस शो के माध्यम से लोग एक्चुअल राधे मां के बारे में जान सकेंगे। मेरे लिए राधे मां का मतलब है 'राह दे मां' मतलब की ऐसी मां जो सही रास्ता दिखाती है।"


 
आगे हांडा ने बताया कि, "वे इस सीरीज में 'परमेश्वर के दूत' के रूप में नजर आएंगी। वे डिप्रेशन में घिरे लोगों को सही रास्ता दिखाएंगी।" उन्होंने आगे बताया कि, वे शो को लेकर काफी उत्साहित हैं।

राधे मां के प्रवक्ता संजीव गुप्ता ने उनके शो में काम करने की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि, यह शो कब से शुरू होने वाला है।
 
इस शो की शूटिंग राधे मां के बंगले में शुरू हो गई है। को शो का पहला एपिसोड शूट किया गया। इसमें राधे मां एक लाल सिंहासन पर बैठ अपने भक्तों को आशीर्वाद देती नजर आईं।