'रेस 3' का चौथा गाना 'पार्टी सॉन्ग' हुआ रिलीज

6/8/2018 5:11:57 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की स्टारर फिल्म 'रेस 3' का नया गाना 'पार्टी सान्ग' रिलीज हो गया है। गानें में जैकलीन फर्नांडिस के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेज़ी शाह और सलमान भी नज़र आ रहे हैं। गाना एक पार्टी सॉन्ग है जिसे बार जैसी लोकेशन पर फिल्माया गया है।

 

ये गाना मीका सिंह और यूलिया वंतूर ने गाया है। गाने को म्यूजिक दिया है विकी-हार्दिक ने। इससे पहले फिल्म के कुल 3 गाने रिलीज हो चुके हैं। जो पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं। रेमो डी - सूजा द्वारा निर्देशित फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। 


 

Punjab Kesari