15 की उम्र में ही स्टार बन गई थीं 'जूली', धोनी से रह चुका है अफेयर!!

9/5/2017 3:16:26 PM

मुंबई: पहलाज निहलानी की फिल्म जूली 2 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म की लीड एक्ट्रेस राय लक्ष्मी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

जूली-2 से वह बतौर लीड हीरोइन बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। जो कि 2004 में आई फिल्म ‘जूली’ का सीक्वल है।

राय लक्ष्मी फिल्म इंडस्ट्री में राय लक्ष्मी नई नहीं हैं। वह साउथ इंडियन सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। पिछले दस साल से सिनेमा की दुनिया में हैं। 

राय लक्ष्मी का जन्म 5 माई 1989 को बंगलूरू में हुआ था। 15 साल की उम्र में उन्होंने तमिल फिल्म कार्का कासादारा से डेब्यू किया था। दस साल के अब तक के सफर में वह 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

इनमें मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्में शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले वह सोनाक्षी सिन्हा की अकीरा में भी छोटी सी भूमिका निभा चुकी हैं।


एक्टिंग के अलावा राय लक्ष्मी को साउथ इंडियन सिनेमा का सबसे स्टाइलिश स्टार भी माना जाता है। राय लक्ष्मी क्रिकेटर एमएस धोनी को डेट कर चुकी हैं। इस बात का खुलासा खुद लक्ष्मी ने किया था।

लक्ष्मी ने कहा था, 'तब मैं टीम की ब्रांड एंबेसडर थी। धोनी टीम का हिस्सा थे। उसी वक्त हम दोनों के बीच करीबियां बढ़ीं। हम करीब एक साल तक साथ रहे।'