एक बार फिर आर माधवन के बेटे वेदांत ने भारत का नाम किया रोशन, मलेशिया में जीते 5 गोल्ड मेडल

4/17/2023 11:26:40 AM

मुंबई. एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत ने एक्टिंग की दुनिया छोड़ खेल को चुना और एक के बाद एक मैडल भारत की झोली में डाल रहे हैं। वेदांत ने 5 मेडल जीत कर एक बार फिर के भारत से नाम रोशन किया है। आर माधवन ने अपने बेटे की बड़ी जीत को सभी के साथ शेयर किया है। एक्टर ने वेदांत की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मेडल्स के साथ नजर आ रहे हैं।


तस्वीरों में वेदांत 5 गोल्ड मेडल्स और तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वेदांत अपनी मां सरिता बिरजे के साथ पोज दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए आर माधवन ने लिखा- 'ईश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं के साथ वेदांत को भारत के लिए पांच स्वर्ण (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर में) के साथ दो पीबी मिले। ये इवेंट मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप 2023 में इस हफ्ते कुआला लुंपुर में आयोजित किया गया था। हम उत्साहित हैं और प्रदीप सर के बहुत आभारी हैं।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

बता दें वेदांत ने 58वीं MILO/MAS मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 5 गोल्ड मेडल जीते हैं। पिछले कुछ सालों में वेदांत माधवन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कई जीत दर्ज की हैं और देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

Content Writer

Parminder Kaur