Danish Open 2022: आर माधवन के बेटे वेदांत ने सिल्वर मेडल जीत कर भारत का नाम किया रोशन, एक्टर ने यूं जाहिर की खुशी

4/17/2022 9:56:24 AM

मुंबई. एक्टर आर माधवन इस समय खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। एक्टर के बेटे वेदांत माधवन ने डेनिश ओपन 2022 में सिल्वर मेडल जीत कर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। एक्टर ने खुद स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।


आर माधवन ने लिखा- 'आप सभी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में भारत के लिए रजत जीता। बहुत-बहुत धन्यवाद कोच प्रदीप सर, SFI और ANSA। हमें बहुत गर्व है।' 


इसके अलावा आर माधवन ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सिल्वर मेडल के लिए वेदांत के नाम की घोषणा की जा रही है। इसके अलावा डेनिश ओपन 2022 में फ्रेडरिक लिंडहोम ने ब्रांज मेडल और अलेक्जेंडर एल ब्योर्न ने गोल्डन मेडल जीता। फैंस इस वीडियो और पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर को बधाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

बता दें यह पहली बार नहीं है जब वेदांत ने तैराकी में मेडल जीता है। पिछले साल 16 वर्षीय स्वीमर ने बंगलौर में आयोजित 47वीं जूनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप में चार रजत पदक और तीन कांस्य पदक जीते थे। इससे पहले पिछले साल मार्च में वेदांत ने लातवियाई ओपन स्विमिंग चैंपियन इवेंट में कांस्य पदक जीता था।

Content Writer

Parminder Kaur