बेेटे के बाद अब आर माधवन की मां हुईं कोरोना पॉजिटिव, कांची सिंह के पैरेंट्स भी हुए इस वायरस का शिकार

4/4/2021 10:34:10 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच फिर से दहशत का माहौल है। देश के महाराष्ट्र में इसका सबसे भयानक रूप देखने को मिल रहा है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर भी कोरोना वायरस अपनी पैर जमाए बैठा है। अब तक कई बड़े स्टार्स इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। स्टार्स के साथ-साथ उनके परिवार और करीबियों को कोरोना अपना शिकार बना रहा है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह पैरेंट्स और एक्टर आर माधवन की मां भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

 

कांची ने बताया कि दुर्भाग्य से मेरे साथ मेरे पैरेंट्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और ये काफी दुखद है। मुझे बहुत डर लग रहा है और ये बहुत असहज है और इसके रहना बहुत ही डरावना है। लेकिन हमने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है और सभी नियमों का पूरी सावधानी के साथ पालन कर रहे हैं। देखते हैं अब क्या होता है और हम जानते हैं कि भगवान हमारे साथ है। हम उम्मीद करते हैं कि सब जल्दी ठीक हो जाएं।


इससे पहले कांची ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी और फैंस से मास्क पहनने और सावधानी बरतने की अपील की थी।  


वहीं आर. माधवन ने भी हाल ही में बताया कि मेरी मां भी कोरोना की चपेट में आ गई है। हम घर के अलग-अलग कमरों में बंद है। मां के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हमने पिताजी को होटल में भेज दिया है। जब तक हम लोग ठीक नहीं हो जाते। वह वही रहेंगे।


बता दें अपनी मां से पहले आर माधवन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अपने बार में उन्होंने कहा-मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और सभी तरह के एतिहयात बरत रहा हूं। हम जल्द ठीक हो जाएंगे।


 

 

 

 
 

 

 
 

Content Writer

suman prajapati