धोनी की बेटी को ''रेप की धमकी'' देने वाला गिरफ्तार,आर माधवन बोले-''इन राक्षसों के अंदर कानून का डर डालना जरूरी फिर चाहे वो नागालिग हो...

10/13/2020 10:36:14 AM

मुंबई: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की 5 साल की बेटी जीवा को लेकर सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात पुलिस ने इस मामले में एक 16 साल के लड़के को हिरासत में लिया है।  इस बात से बॉलीवुड एक्टर आर माधवन बहुत खुश हैं।

आर माधवन ने ट्वीट कर लिखा- 'एमएस धोनी की बेटी को धमकी देने वाले किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया। इन राक्षसों के अंदर कानून और भगवान का डर डालना जरूरी है जिन्हें लगता है कि वे इंटरनेट पर कुछ भी कह सकते हैं भले ही वह किशोर ही क्यों ना हो।'

 

बता दें महेंद्र सिंह धोनी की बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस ने रविवार को एक किशोर लड़के को गिरफ्तार किया। अब आरोपी को जांच के लिए रांची लाया जाएगा। इस घटना में मामला रांची में ही दर्ज किया गया था। आरोपी अभी 12वीं कक्षा में पढ़ता है। पूछताछ में किशोर ने स्वीकार किया था कि उसी ने धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बेटी को लेकर मैसेज पोस्ट किया था।

 

क्या है मामला 

7 अक्टूबर को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) मैच में केकेआर ने सीएसके को 10 रनों से हरा दिया था। इसके बाद धोनी के लचर प्रदर्शन को लेकर उनकी बेटी को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किए गए थे।

 

 

 

 

Smita Sharma