'बॉडी शेमिंग' का शिकार हुए पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन, लोगों ने कहा-'वड़ा पाव'

6/26/2022 5:45:59 PM

मुंबई: बाॅलीवुड स्टार्स अपने दमदार किरदार और गुड लुक्स के लिए जाने जाते हैं। हालांकि अक्सर ऐसा देखने को भी मिला है जब किसी एक्ट्रेस और एक्टर को सोशल मीडिया पर बॉडी शेम किया गया हो। ऐसा ही कुछ पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन के साथ हुआ।

अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लुक की बात करें तो अल्लू अर्जुन ब्लैक ट्राउजर के साथ प्रिंटेड टी-शर्ट पहने कूल दिखे।

इस तस्वीर में अल्लू अर्जुन का वजन थोड़ा बढ़ा हुआ दिख रहा है। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई लोगों ने एक्टर को बाॅडीशेम करना शुरू कर दिया।

किसी ने उन्हें वड़ा पाव कहा तो किसी ने उन्हें बुड्ढे का टैग दिया।

 

 

 

 

एक यूजर ने लिखा- 'दिन-ब-दिन बुड्ढा हो रहा है।' एक अन्य यूजर ने उन्हें वड़ा पाव कहा-'वडापाव लुक।' एक अन्य यूजर ने लिखा-'ये सड़क छाप चोर लगा रहा है।' वहीं उनके फैंस उन पर फिदा हैं और कयास लगा रहे हैं कि क्या यह पुष्पा 2 लुक है।

अल्लू अर्जुन अभी दक्षिण उद्योग में सबसे बड़े स्टार हैं। पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा द राइज में अल्लू अर्जुन ने अपने किरदार से लोगों का खूब दिल जीता। खबरें हैं कि जल्द ही पुष्पा स्टार बहुत जल्द फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। ऐसे में भी लगाए जा रहे हैं कि अल्लू अर्जुनबहुत जल्द बॉलीवुड में भी डेब्यू कर सकते हैं। 

Content Writer

Smita Sharma