किसानों का समर्थन करने पर सिंगर जैजी बी को मिली सजा, केंद्र सरकार ने बंद करवाया ट्विटर अकाउंट

6/8/2021 3:30:11 PM

मुंबई: पंजाबी सिंगर जैजी बी बीते कुछ महीनों से लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वह ट्विटर अकाउंट पर किसानों के पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। लेकिन अब जैजी बी के ट्विटर अकाउंट पर रोक लगा दी गई है। यह सब किसानों का समर्थन करने की वजह से हुआ है। खबर के अनुसार जैजी बी का ट्विटर अकाउंट भारत सरकार के निर्देश के बाद बंद किया गया है हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी निकलकर सामने नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ट्विटर इसको लेकर जल्द ही बयान जारी करेगा।

जैजी बी ने खुद भारत में अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी है।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ट्विटर अकाउंट का एक स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा-'एक बार फिर से किसान आंदोलन का सामर्थन किया है। सिंगर का अकाउंट सस्पेंड होने से उनके चाहने वाले गुस्से में हैं और इस बात पर रोष भी प्रकट कर रहे हैं।'

जैजी बी से पहले किसानों के समर्थन पर ट्वीट करने के लिए कई अन्य ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड या रोक दिया गया था। इसी साल फरवरी 2021 में केंद्र सरकार के अनुरोध के बाद लगभग 250 खातों को कई घंटों के लिए अवरुद्ध कर दिया गया था जिसके बाद अब फिर से 4 खातों को सस्पेंड किया गया है। इसमें सावधन इंडिया के होस्ट सुशांत सिंह का नाम भी शामिल है। 

 

Content Writer

Smita Sharma