नहीं रहे पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी, कोमा से बाहर आने के बाद जिंदगी से जंग हार गए  63 के गायक

7/27/2022 8:13:03 AM

मुंबई: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से मंगलवार शाम एक बेहह ही दुखद खबर सामने आई। पंजाबी इंडस्ट्री ने अपना एक और में सितारा खो दिया है।  जाने माने गायक बलविंदर सफरी का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 63 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

 

खबर है कि सिंगर बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि अस्पताल में 86 दिन बिताने के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी। घर जाने के बाद ठीक भी हो रहे थे लेकिन दुर्भाग्यवश वह बच नहीं सके।

बलविंदर सफरी दिल की बीमारी के चलते अप्रैल में हाॅस्पिटल में भर्ती थे। इसके बाद जल्दी उन्हें ट्रिपल बाईपास के लिए भेजा गया। सर्जरी के बाद भी कुछ जटिलताएं होने की वजह से उन्हें एक और ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। इसके बाद वह लंबे समय तक कोमा में रहे और सिटी स्कैन में दिमाग में क्षति भी दिखाई दी थी।

बलविंदर सफरी के निधन ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबा दिया है। उनके फैंस और तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक व्यक्त कर रहे हैं। नीरू बाजवा, गुरदास मान और जस्सी गिल जैसे पंजाबी सेलेब्स ने भी शोक व्यक्त करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया है।

बलविंदर सफरी पंजाबी संगीत जगत का एक जानी-मानी नाम थे। वह अपने गानों  के जरिए हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma