खतरे से बाहर सिंगर अल्फाज, गिरफ्तार हुआ दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी तो हनी सिंह ने पुलिस को कहा शुक्रिया

10/3/2022 9:12:38 AM

मुंबई: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लगातार पंजाबी गायकों को गैंगस्टरों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं। इसी बीच पंजाबी सिंगर और एक्टर अल्फाज पर जानलेवा हमला हुआ। अल्फाज के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की है।

अल्फाज गंभीर रूप से घायल है और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अब अल्फाज के दोस्त और रैपर-सिंगर हनी सिंह ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

हनी सिंह ने लिखा-मोहाली पुलिस का खासतौर पर शुक्रिया जिसने हमलावरों को पकड़ लिया जिन्होंने Alfaaz को सड़क पर टैंपो से टक्कर मारी थी। अल्फाज भी अब खतरे से बाहर है।

 

दोस्त पर हुआ हमला तो भड़के हनी सिंह 

इससे पहले अल्फाज पर हुए हमले पर रैपर-सिंगर हनी सिंह का गुस्सा फूट था। उन्होंने हाॅस्पिटल से अल्फाज की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में अल्फाज को हाॅस्पिटल के बेड पर देखा जा सकता है। उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। उनका एक हाथ भी तकिया पर रखा हुआ है।अल्फाज की हालत काफी खराब है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'बीती रात मेरे भाई अल्फाज पर किसी ने हमला किया। जिसने भी ये प्लान किया था मैं उसे छोड़ूंगा नहीं। आप प्लीज उसके लिए दुआ करें।'

 

घटना 

बताया जा रहा है कि शनिवार एक अक्टूबर की रात अल्फाज अपने दोस्तों के साथ मोहाली की लैंडरन रोड पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए। वहां पर ढाबे के मालिक और एक ग्राहक के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हो रहा था। वह ग्राहक झगड़े के बाद पैसे दिए बिना वहां से गाड़ी लेकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि अल्फाज उस आदमी की गाड़ी के आगे खड़े हो गए। गुस्से में उसने अल्फाज पर हमला बोल दिया। अल्फाज को घायल अवस्था में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमलावर का नाम विक्की बताया गया हालांकि अब हमलावर पुलिस की गिरफ्त में हैं।

बता दें कि अल्फाज फेमस पंजाबी सिंगर हैं। इसके अलावा वह एक्टर, मॉडल, राइटर भी हैं। चंडीगढ़ में जन्में अल्फाज का असली नाम अनंजोत सिंह पन्नू है। उन्होंने पंजाबी गाने हाय मेरा दिल से 2011 में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था।इसके अलावा बॉलीवुड में उन्होंने बर्थडे बैश गाना गाया था। वह कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
 

 


 

 

बता दें कि अल्फाज फेमस पंजाबी सिंगर हैं। इसके अलावा वह एक्टर, मॉडल, राइटर भी हैं। चंडीगढ़ में जन्में अल्फाज का असली नाम अनंजोत सिंह पन्नू है। उन्होंने पंजाबी गाने हाय मेरा दिल से 2011 में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था।इसके अलावा बॉलीवुड में उन्होंने बर्थडे बैश गाना गाया था। वह कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

Content Writer

Smita Sharma