नहीं रही पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा, 77 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

11/22/2021 10:11:30 AM

मुंबई. फेमस पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का रविवार को निधन हो गया था। गुरमीत काफी समय से बीमार थी। गुरमीत ने 77 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। पारिवारिक मित्र भूपिंदर सिंह संधू ने बताया, सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद उन्हें शनिवार शाम अस्पताल ले जाया गया था। पंजाबी लोक गायक कृपाल बावा की पत्नी गुरमीत बावा लगभग 45 सेकंड के लिए अपने लंबे 'हेक' के लिए जानी जाती थीं। हालांकि, वह तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने दूरदर्शन पर परफॉर्म करना शुरू किया। वह राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर प्रदर्शित होने वाली पहली पंजाबी महिला गायिका थीं। 

PunjabKesari
गुरमीत का जन्म गुरदासपुर जिले के कोठे गांव में साल 1944 में हुआ था। गुरमीत जुगनी को गाकर पूरे देश में लोकप्रिय हो गई थीं। गुरमीत को पंजाब सरकार द्वारा राज्य पुरस्कार, पंजाब नाटक अकादमी द्वारा संगीत पुरस्कार, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार और पंजाबी भाषा विभाग द्वारा शिरोमणि गायिका पुरस्कार सहित कई पुरस्कार से नवाजा गया।

PunjabKesari
गायिक के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दुख व्यक्त किया है। चन्नी ने कहा- 'गुरमीत बावा जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। पंजाबी लोक संगीत में उनका योगदान अमिट है। मेरी संवेदना, विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है।' 

PunjabKesari
वहीं, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और उच्च शिक्षा भाषाविज्ञान मंत्री परगट सिंह ने भी प्रख्यात लोक गायक के निधन पर दुख व्यक्त किया। रंधावा ने कहा- 'अपनी भावपूर्ण और मधुर आवाज से खुद के लिए एक जगह बनाई और आधी सदी से ज्यादा समय तक पंजाबी लोक संगीत की सेवा की।'

PunjabKesari
बता दें गुरमीत के परिवार में उनके पति कृपाल बावा और दो बेटियां गायिका ग्लोरी बावा और सिमरन बावा हैं। उनकी तीसरी बेटी लची बावा, जो एक लोक गायिका भी थीं, पिछले साल फरवरी में कैंसर से मृत्यु हो गई थी। गुरमीत बावा का अंतिम संस्कार सोमवार को यानि आज किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News