Bigg Boss: कॉन्ट्रोवर्सी ने खत्म कर दिया था शहनाज का करियर, जानें 'पंजाब की कैटरीना' की लाइफ से जुड़

2/15/2020 10:45:05 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस सीजन में घर के अंदर बाॅलीवुड और टेलीवीजन स्टार्स के अलावा पंजाब की माॅडल और एक्ट्रेस शहनाज कौर गिल की एंट्री हुई। बिग बाॅस के घर में एंट्री के साथ ही शहनाज ने खुद को 'पंजाब की कैटरीना कैफ' कहा था।

शहनाज ने अपनी क्यूटनेस और यूनीक पर्सनैलिटी से कंटेस्टेंटेंट के साथ-साथ शो के होस्ट और एक्टर सलमान खान को इंप्रेस किया। तो चलिए आज आपको इस पैकेज में शहनाज की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बतातें हैं...
 

शहनाज का जन्म पंजाब में हुआ था। बचपन से ही उन्हें माॅडलिंग करने का शौंक था। उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बी कॉम किया। शहनाज ने साल 2015 में अपने करियर की शुरुआत की। 2015 में शहनाज साॅन्ग 'शिव दी किताब' में नजर आईं थीं। इस गाने को गुरविंदर बरार ने गाया था। इस गाने के बाद शहनाज ने लाइफ में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

शहनाज 'ये बेबी', लक्ख लानतां, यारी जैसे साॅन्ग्स में नजर आ चुकी हैं। शहनाज को असली पहचान साॅन्ग माझे दी जट्टी से मिली। शहनाज ने अपने करियर के लिए घर छोड़ दिया था। इस बात का खुलासा खुद शहनाज ने शो के दौरान किया।शहनाज ने अपने करियर के लिए घर छोड़ दिया था। इस बात का खुलासा खुद शहनाज ने शो के दौरान किया।



 

फिल्मों में डेब्यू

शहनाज ने साल 2019 में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। शहनाज की पहली फिल्म 'काला शाह काला' थी हालांकि इस फिल्म में वह लीड एक्ट्रेस नहीं थीं। फिल्म में सरगुन मेहता और बीनू ढिल्लों मुख्य किरदार में थे।


बेमिसाल सिंगर
 

शहनाज एक सक्सेसफुल सिंगर,माॅडल और एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेमिसाल सिंगर भी हैं। शहनाज ने 'सरपंच' समेत कई गाने गाए। उनका साॅन्ग 'वहम' काफी चर्चा में था। इस साॅन्ग को उन्होंने कई बार बिग बाॅस के घर में भी गाया ह। इसके अलावा शहनाज के हाल ही में रिलीज हुए साॅन्ग 'साइड वाॅक', 'रेंज' भी सुर्खियों में रहे।  

हिमांशी खुराना के साथ कॉन्ट्रोवर्सी  
 

'बिग बॉस 13' में आने से पहले शहनाज की पंजाबी की फेमस सिंगर और 'बिग बॉस 13' की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना के साथ एक कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। दरअसल, 2019 में शहनाज ने सिंगर हिमांशी के साॅन्ग को खराब बताया था। एक इंटरव्यू में शहनाज ने हिमांशी क साॅन्ग 'आई लाइक इट' को सबसे बुरा गाना बताया।

इतना ही नहीं शहनाज ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी हिमांशी के साॅन्ग की काफी बुराई की थी,जिसकी वजह से शहनाज को काफी ट्रोल किया गया था। शहनाज ने अपने स्नैपचैट अकाउंट से खुद की एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने हिमांशी के गाने की जमकर बुराई की थी। वहीं शहनाज के ऐसे बर्ताव के बाद हिमांशी ने भी अपनी इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में शहनाज को करारा जवाब दिया था।

शहनाज सोशल साइट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टा पर उनके 2-9 मिलियन फाॅलोवर्स हैं। वह आए दिन फैंस के अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

वहीं 'बिग बाॅस 13' की बात करें तो इसके ग्रैंड फिनाले में कुछ ही समय बचा है। 15 फरवरी को पता चल जाएगा कि इस सीजन की ट्राॅफी किस के नाम होगी। इस समय बिग बाॅस के घर में 6 सदस्य बचे हैं। फैंस रश्मि, सिद्धार्थ, शहनाज और आसिम को टाॅप 4 में देखते हैं। बिग बाॅस की पूरी जर्नी की बात करें तो शहनाज के जीतने के काफी चांस हैं। सिद्धार्थ शुक्ला,रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, आसिम रियाज, शहनाज गिल और आरती सिंह में से कौन इस शो की ट्राॅफी अपने नाम करेगा। 

Smita Sharma