कभी हिमांशी संग हुईं कॉन्ट्रोवर्सी के बाद काम को तरसती थीं शहनाज,आज इंस्टा की एक पोस्ट के जरिए कमाती

1/26/2021 4:18:32 PM

मुंबई: पंजाबी सिंगर और माॅडल शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 'बिग बॉस 13' में  एंट्री लेने से पहले जहां शहनाज की पाॅपुलैरिटी सिर्फ पंजाब तक सीमित थी। लेकिन 'बिग बॉस 13' में अपने क्यूटनेस, बबली नेचर और मासूमियत की वजह से शहनाज गिल को लोगों का काफी प्यार मिला। भले ही शहनाज ने इस सीजन की ट्राॅफी नहीं जीती पर 'बिग बाॅस 13' उन्हीं के नाम से जाना जाता है।

उन्हें गेम को दिमाग के साथ दिल से भी खेला यही वजह हैं कि दर्शक उनके साथ पूरी तरह अटैच हो गए। यही वजह है कि एक्ट्रेस अब 'पंजाब की कैटरीना' नहीं बल्कि 'देश की शहनाज' बन गई हैं। वहीं  27 जनवरी को 'पंजाब की कैटरीना' अपना 27 वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। आज शहनाज के बर्थडे पर जानें उनकी जिंदगी के जुड़ी खास बातें...

करियर घर से भागी थीं शहनाज 

शहनाज गिल का जन्म पंजाब में हुआ है। उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बी कॉम किया। शहनाज ने अपने करियर के लिए घर छोड़ दिया था। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने शो के दौरान किया था। शहनाज ने बताया था कि जब वह इंडस्ट्री में आई थी तो उनके पिता उन्हें शूट पर छोड़ते थे। जिस वजह से घर पर काफी कलेश होता था। घरवाले उन्हें काम छोड़ने के लिए कहते थे। यह वजह है कि उन्होंने घर छोड़ दिया और 3-4 साल तक वापिस नहीं आईं। इसके बाद जब वह सक्सेस देख घर वाले काफी खुश हुए। 

हिमांशी खुराना के साथ कॉन्ट्रोवर्सी  

शहनाज सिंगर हिमांशी खुराना संग हुईं कॉन्ट्रोवर्सी  के बाद काफी सुर्खियों में आईं थीं। शहनाज ने अपने स्नैपचैट अकाउंट से खुद की एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने हिमांशी के गाने की जमकर बुराई की थी। वहीं शहनाज के ऐसे बर्ताव के बाद हिमांशी ने भी अपनी इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में शहनाज को करारा जवाब दिया था। इसके बाद दोनों की लगातार वीडियो सामने आने लगीं जिसमें एक दूसरे पर शब्दों के वार किए गए थे। इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद शहनाज को काफी टाइम तक को कोई काम नहीं मिला। ऐसा कहा जाता है कि इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद शहनाज काफी टूट गईं थीं और डिप्रेशन का शिकार हो गईं थीं। 


बिग बाॅस ने बदली जिंदगी 

शहनाज की जिंदगी उस समय बदली जब उन्होंने बिग बाॅस में एंट्री ली। शहनाज और सिद्धार्थ की 'बिग बॉस 13' की सबसे चर्चित और फेरवरेट जोड़ी थी। शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती और उनकी नोक-झोंक को भी फैंस ने काफी पसंद किया। आज भी इन दोनों को लेकर कई ट्रेंड चलते हैं। आज शहनाज के पास कई प्रोजैक्ट हैं।

 

एक इंस्टा पोस्ट के लेते हैं इतने लाख 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 8 लाख रुपये लेती हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब पॉप्युलर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग दिनों दिन बढ़ रही है।

करियर की बात करें तो शहनाज साल 2015 में पंजाबी इंडस्ट्री में कदम रखा था। 2015 में शहनाज का एक गाना रिलीज हुआ था 'शिव दी किताब' ये गाना काफी सुपरहिट रहा था। इस गाने के बाद शहनाज को काफी पहचान मिली। इसके बाद वह  कई गानों में नजर आ चुकी हैं। शहनाज ने वेहम, साइड वाॅक, रेंज काफी चर्चा में हैं।  

वहीं बिग बाॅस से निकलने के बाद शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला संग  'शोना-शोना, भूला दूंगा साॅन्ग में नजर आ चुकी हैं। वहीं अब शहनाज एक बार फिर सिद्धार्थ के साथ नए म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। ये साॅन्ग वेलनाइन से रिलेटिड होगा। इसके अलावा वह कह गई साॅरी, कुर्ता पजामा,वादा रहा जैसे म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। 

Smita Sharma