घर आई नन्हीं लक्ष्मी: तीसरी बार पिता बने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पत्नी गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म

3/28/2024 1:09:56 PM


मुंबई: एक्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। जी हां..भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं।  मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। मान ने इस पोस्ट में लिखा है कि भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

 

जानकारी के अनुसार पिछले कल देर रात मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर को एडमिट करवाया गया था।


 26 जनवरी के दिन लुधियाना में पंजाब के मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी थी कि वो पिता बनने वाले हैं। मार्च में उनके घर खुशियां आने वाली हैं। उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर उस समय 7 महीने की प्रेग्नेंट थी।

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 7 जुलाई 2022 को रियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली डॉ गुरप्रीत कौर के साथ  शादी रचाई। उनके शादी में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता पहुंचे थे। उनकी शादी का कार्यक्रम बेहद सादा रखा गया था। चंडीगढ़ में रखे गए आनंद कारज में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवार और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत कई नेता यहां पहुंचे थे। 

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री की डॉक्टर गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी हुई है। पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं। उनका एक लड़का और एक लड़की है जो कि फिलहाल उनके साथ नहीं रहते हैं।

Content Writer

Smita Sharma