पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिलजीत दोसांझ को दी बर्थडे की बधाई, ट्वीट कर लिखा- वाहेगुरु जी आपको खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दें
1/6/2021 1:25:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पिछले काफी दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं पंजाबी मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का आज बर्थडे है। 6 जनवरी को एक्टर अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस देर रात से ही सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उनका ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिलजीत दोसांझ को बर्थडे विश करते हुए एक ट्वीट किया और लिखा, "दिलजीत दोसांझ को उनके जन्मदिन पर बहुत सारी बधाई। वाहेगुरु जी आपको लंबे, स्वस्थ और खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दें।"
अमरिंदर सिंह के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें दिलजीत दोसांझ का जन्म 6 जनवरी 1984 में सिक्ख परिवार में जालंधर जिले में हुआ था। करियर के शुरूआती दौर में उन्होंने पंजाब सॉन्ग के जरिए काफी पॉपुलेरिटी हासिल की और फिर धीरे-धीरे बॉलीवुड की ओर रुख की। अपनी एक्टिंग के दम पर दिलजीत ने बॉलीवुड में भी अपनी बड़ी पहचान बनाई। दिलजीत 2016 में आई 'उड़ता पंजाब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म काफी सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद एक्टर 'अर्जुन पटियाला' और 'गुड न्यूज' जैसी फिल्मों में नजर आए। जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
राघव चड्ढा के रिश्ते को AAP Party ने भी दे दी क्लीन चिट ! लोग बोले- बधाई हो परिणीति बनने वाली है MLA

Recommended News

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद

राजनयिक मिशन एवं राजनयिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं: अमेरिका

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न