रेमो डिसूजा से मिलने अस्पताल पहुंचे न्यूली मैरिड कपल पुनीत पाठक और निधि, वीडियो वायरल

12/16/2020 11:07:55 AM

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को बीते शुक्रवार अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद  कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, रेमो की तबीयत में अब पहले से काफी सुधार है। फैंस, करीबी और स्टार्स उनकी जल्द अच्छी सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं। इसी बीच बीते दिन न्यूली कपल पुनीत पाठक और उनकी वाइफ रेमो से मिलने अस्पताल पहुंचे। जहां से उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari


इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत पाठक अस्पताल की बालकनी में खड़े हैं और रेमो की बीवी लिजेल डिसूजा से बात कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

PunjabKesari


बता दें सिंगर पुनीत पाठक अभी कुछ दिनों पहले ही गर्लफ्रेंड निधि संग शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल की शादी खूब धूमधाम से हुई थी। शादी में फिल्म स्टार्स और सिंगर्स ने खूब धमाल मचाया, जिसके वीडियोज और फोटोज ने फैंस का दिल जीत लिया।। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News