मरणोपरांत ''कर्नाटक रत्न'' से सम्मानित होंगे पुनीत राजकुमार, सीएम बसवराज बोम्मई ने की घोषणा

8/6/2022 9:39:16 AM

मुंबई. कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच में नहीं हैं। एक्टर का बीते साल निधन हो गया था। फैंस आज भी एक्टर को याद करते रहते हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई है कि कर्नाटक सरकार दिवंगत एक्टर को मरणोपरांत 'कर्नाटक रत्न' पुरस्कार प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इसकी घोषणा की है। कहा जा रहा है कि इस साल राज्य स्थापना दिवस पर दिवंगत कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत 'कर्नाटक रत्न' से सम्मानित किया जाएगा। 

PunjabKesari
लालबाग ग्लास हाउस में स्वतंत्रता दिवस फ्लावर शो का उद्घाटन करने के बाद सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा- हमने 1 नवंबर को कन्नड़ फिल्म स्टार डॉ पुनीत राजकुमार को 'कर्नाटक रत्न' पुरस्कार देने का फैसला किया है। पुरस्कार वितरण समारोह की तैयारी के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। डॉ राजकुमार के परिवार के लोगों को भी समिति के सदस्यों के रूप में शामिल किया जाएगा। हम सब मिलकर पुनीत को मरणोपरांत पुरस्कार बेहद ही सम्मानजनक तरीके से प्रदान करेंगे।

PunjabKesari
बता दें पुनित राजकुमार राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार के दसवें प्राप्तकर्ता बन गए हैं। इससे पहले साल 2009 में समाज सेवा के लिए डॉ वीरेंद्र हेगड़े को सम्मानित किया गया था। पुनीत के पिता राजकुमार भी साल 1992 में कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए थे और उनके साथ कवि कुवेम्पु को भी सम्मानित किया गया था। वे कर्नाटक रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले लोगों में शामिल हैं।

PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें पुनीत का 29 अक्टूबर 2021 को निधन हो गया था। एक्टर की मौत हृदय गति रुकने से हुई थी। एक्टर के निधन से परिवार और फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। एक्टर के अंतिम दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News