Puneeth Rajkumar last Rites: पिता के पार्थिव शरीर को निहारती रहीं बेटी ध्रुति, भाई का भी रो-रोकर हुआ बुरा हाल, माथे पर चूमकर CM ने दी अंतिम विदाई
10/31/2021 9:02:44 AM

मुंबई: साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के अचानक से दुनिया को अलविदा कहना लोगों की आंखों को गमगीन कर गया। पुनीत राजकुमार का निधन महज 46 साल के उम्र में हार्ट अटैक के कारण हुआ। एक्टर के जाने से उनके परिवजनों को ही नहीं बल्कि फैंस को गहरा सदमा पहुंचा। पुनीत राजकुमार को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। एक्टर का अंतिम संस्कार आज यानी 31 अक्टूबर को बेंगलुरु के कांतिरावा स्टूडियो में किया जाएगा।
पुनीत राजकुमार के अंतिम संस्कार से पहले उनकी बेटी ध्रुति का इंतजार किया जा रहा था। शनिवार को वह यूएस से बेंगलुरु पहुंचीं। हाल ही में एक्टर की ध्रुति की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।
इन तस्वीरों ने जिसने भी देखा वह अपनी आंसू रोक नहीं पाया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्टर के पार्थिव को शरीर एक शीशे के बाक्स में रखा गया है। उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा लिपटा है।
ध्रुति आंंखों में आसूं लिए पिता के पार्थिव शरीर को निहार रही हैं। ध्रुति के अलावा कई साउथ स्टार्स एक्टर को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
उन्हें अंतिम बिदाई देने कर्नाटक के सीएम Basavaraj Bommai तड़के ही पहुंचे। इस दौरान के कुछ इमोशनल मोमेंट्स की तस्वीरें कैमरे में कैद की गई, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि सीएम बसवराज बोम्मई अपने चहेते एक्टर के माथे पर चूम कर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं। इस पल को देखकर सभी की आंखें नम हो गईं।
फैंस की भीड़ को देखते हुए पुनीत राजुकमार के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह-सुबह ही कांतीरावा स्टेडियम से कांतीरावा स्टूडियो ले जाया गया। उनके शव को फूलों से सजे वाहन में रखकर कांतीरावा स्टूडियो लाया गया। इस दौरान शव वाहन के पीछे बड़ी संख्या में पुलिस बल भी देखा गया।
पुनीत राजकुमार ने कन्नड़ फिल्मों में ऊंचा मुकाम हासिल किया था. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. 1985 में 'बेट्टाड़ा होवू' में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। पुनीत को आखिरी बार 'सुवारत्थना' में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल रिलीज हुई थीं।