सुपुर्द-ए-खाक पुनीत राजकुमार: मां-पापा के बगल में हमेशा के लिए सोया गया सुपरस्टार, पिता का शव देख निकल गई बेटियों की चीख
10/31/2021 11:36:42 AM

मुंबई: साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का बीते दिन अचानक निधन हो गया। एक सुपरस्टार का महज 46 साल की उम्र में यूं चले जाना हर किसी की आंखों में आसूं दे गया। पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक की वजह से हुआ जिसकी वजह से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री हिल उठी।
कन्नड़ सुपरस्टार के अंतिम दर्शन के लिए पूरा साउथ सिनेमा उमड़ा। वहींं अब पूरे राज्कीय सम्मान के साथ एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
वैसे तो अंतिम संस्कार शनिवार को ही किया जाना था लेकिन, उनकी बेटी वंदिता तब तक अमेरीका से भारत पहुंच नहीं पाईं थीं इसलिए उन्हें रविवार सुबह परिजनों की मौदूजगी में बैंगलुरु के कांतिरावा स्टूडियो में दफनाया गया। एक्टर को उनकी मां पर्वतम्मा राजकुमार और पिता राजकुमार के बगल में दफनाया गया।
पिता का शव देख चीख पड़ी बेटियां
अंतिम संस्कार के दौरान पुनीत राजकुमार की पत्नी और बेटियों की हाल बहुत खराब है और उन्हें संभालना हर किसी के लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा है। जैसे ही उनकी बेटी पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंची को उनके ना को आंसू थमने का नाम ले रहे थे और ना ही उन्हें संभाल पाना किसी के लिए आसान था।
अपने चहेते स्टार को अंतिम विदाई देने बालाकृष्ण, जूनियर एनटीआर भी पहुंचे। इस दौरान दोनों पुनीत के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े। कांतीरवा स्टेडियम में इस वक्त हजारों की संख्या में भीड़ जमा हुई। सभी अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक के लिए बेताब थे।
पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन के लिए कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी पहुंचे। फैंस की भीड़ को देखते हुए पुनीत राजुकमार के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह-सुबह ही कांतीरावा स्टेडियम से कांतीरावा स्टूडियो ले जाया गया। उनके शव को फूलों से सजे वाहन में रखकर कांतीरावा स्टूडियो लाया गया।
दान की गईं एक्टर की आंखें
पिता की ही तरह पुनीत राजकुमार की भी आंखें दान कर दी गई हैं। पुनीत कुमार के पिता और प्रसिद्ध दक्षिण अभिनेता डॉ राजकुमार ने खुद 1994 में अपने पूरे परिवार की आंखों को दान करने का फैसला किया था।
एक्सरसाइज के बाद हुआ सीने में दर्द
जानकारी के मुताबिक पुनीत दो घंटे से एक्सरसाइज कर रहे थे, जिसके बाद अचानक उनके सीने में दर्द उठा और हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में एडमिट कराने के कुछ देर बाद ही उनके निधन की खबर आ गई। पुनीत के पिता राजकुमार का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

महू : पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, 15 से ज्यादा बच्चे घायल