स्कूल सिलेबस में शामिल होगी पुनीत के जीवन की कहानी, एक्टर के सम्मान में कर्नाटक सरकार जल्द उठाएगी बड़ा कदम

3/21/2022 9:48:22 AM

मुंबई. साउथ एक्टर पुनीत राजकुमार का 29 अक्तूबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। एक्टर के निधन से उनके परिवार और फैंस को बहुत बड़ा धक्का लगा था। अब कर्नाटक सरकार पुनीत के सम्मान में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार पुनीत के जीवन से जुड़ी कहानी को स्कूल के सिलेबस में शामिल करने जा रही है।

PunjabKesari
पुनीत ने अपनी छवि सिर्फ इंडस्ट्री में ही नहीं समाज में भी साफ रखी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर की जीवनी को कन्नड़ सिलेबस में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। लेकिन अगर ऐसा राज्य सरकार द्वारा किया जाता है तो एक्टर के फैंस के लिए ये बेहद खास तोहफा होगा। बेंगलुरु दक्षिण जिला भाजपा अध्यक्ष एन. आर. रमेश ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर पुनीत के जीवन इतिहास को स्कूल के सिलेबस में जाने की मांग की थी।

PunjabKesari
बता दें पुनीत एक्टर होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। एक्टर 26 अनाथालय, 19 गोशालाएं, 16 वृद्धाश्रम को चला रहे रहे थे। इसके अलावा में वह आर्थिक रूप से कमजोर 4800 बच्चों की पढ़ाई और रहने की जिम्मेदारी भी उठा रहे थे। एक्टर ने अपने इन कामों के बारे में कभी नहीं बताया था। पुनीत की मौत के बाद जब लोगों को उनके नेक कामों के बारे में पता चला तो हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था। एक्टर के परिवार में उनकी पत्नी अश्विनी पुनीत कुमार और दो बेटियां हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News