पुनीत राजकुमार के निधन से फैंस को झटका, 3 की हुई मौत

10/31/2021 11:32:13 AM

मुंबई. कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। पुनीत का 29 अक्तूबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 46 की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज यानि 31 अक्तूबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुनीत का अंतिम संस्कार किया गया है। एक्टर को उनके पिता और माता की कब्र के पास दफनाया गया है। एक्टर के निधन पर कई बड़ी हस्तियां शोक व्यक्त कर रही हैं। पुनीत के निधन से उनके फैंस को भी बहुत बड़ा झटका लगा है। एक्टर के निधन से दुखी तीन फैंस की मौत हो गई है।


पुनीत के जाने का गम फैंस सहन नहीं पा रहे हैं। कर्नाटक के चामराजनगर जिले में 30 साल के मुनियप्पा नाम के एक फैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, वेलगावी जिले में एक और फैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेलगावी जिले में ही पुनीत के एक फैन ने आत्महत्या भी कर ली है।


बता दें पुनीत को 29 अक्टूबर की सुबह जिम में सीने में दर्द हुआ और उन्हें तुरंत बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल ले जाया गया। दोपहर 2:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। पुनीत ने अपने पिता की तरह की अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी अश्विनी और उनकी दो बेटियां हैं।

Content Writer

Parminder Kaur