किसी सैलिब्रिटी से कम नहीं हैं पुनीश शर्मा, 12 करोड़ का बंगला और चलाते है लाखों की गाड़ी

1/14/2018 4:46:02 PM

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस 11 के ग्रैंड फिनाले को कुछ ही घंटे बाकि बचे है। सूत्रों की तरफ से खबरें आ रही हैं कि कॉमनर पुनीश शर्मा फिनाले की दौड़ से बाहर हो गए हैं। जब पुनीश शो में एंट्री कर रहे थे तो उन्होंने खुद को कॉमनर नहीं बल्कि सैलिब्रिटी की तरह इंट्रोड्यूज कराया था। उनका कहना था कि वे किसी सैलेब्रिटी से कम स्टाइलिश लाइफ नहीं जीते हैं।

दिल्ली के रहने वाले पुनीश शर्मा एक बिजनेसमैन के बेटे हैं। उन्होंने दिल्ली के कई नाइट क्लब्स में इन्वेस्ट कर रखा है। बताया जाता है कि वे दिल्ली के पहले प्लेब्वॉय कैफ के मालिक भी हैं।

इन दिनों वे अपने पिता के कंस्ट्रक्शन बिजनेस को संभाल रहे हैं और हाईराइस कंस्ट्रक्शन पर फोकस भी कर रहे हैं। यही नहीं जिस बंगले में वे रहते हैं उसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रु. बताई जाती है। दिल्ली के पास उनका एक फार्म हाउस भी है। वहीं कार कलेक्शन में मर्सिडीज रेंज गाला क्लास, ऑडी A4(45 लाख) हैं।

बता दें कि बंदगी के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले पुनीश शादी कर चुके हैं और पत्नी से उनका सेपरेशन हो चुका है। दोनों ने तलाक के लिए भी अर्जी लगा दी है।

रिपोर्ट्स की मानें तो पुनीश की पत्नी को उनकी प्लेब्वॉय वाली लाइफस्टाइल पसंद नहीं थी। इस वजह से वे उन्हें छोड़कर चली गईं। पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल, उपलब्ध नहीं है। रिच फैमिली से ताल्लुक रखने वाले पुनीश अपने पिता के करोड़ों रुपए पार्टी-शराब में खर्च कर चुके हैं।