BollywoodTadka Wrap Up: तय था कपिल के शो से सिद्धू का जाना! रजनीकांत नहीं लड़ेंगे चुनाव

2/17/2019 8:26:36 PM

तड़का डेस्कः पुलवामा में आतंकी हमले के बाद से पूरा देश आक्रोश में है। वहीं, कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले नवजोत सिंह सिद्धू भी दर्शकों के निशाने पर हैं। दरअसल, इस अटैक पर उनका बयान लोगों का गंवारा नहीं लग रहा है। पढ़िए, ऐसी ही बॉलीवुड की कुछ तड़क खबरें...

 

तय था कपिल के शो से सिद्धू का जाना,  वीडियो में छिपी है सच्चाई!

 

पुलवामा अटैक पर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान के बाद उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और अब उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लाया जाएगा।  

 

माधुरी को देख बोले सिद्धू, आप राजनीति में आ जाएं, तो विपक्ष आपके पक्ष में खड़ा हो जाए...

 

सिद्धू ने कहा कि जब बात होगी डांस की सबसे पहले आपका नाम आएगा...आपकी खूबसूरती को देखकर चांद भी शरमा जाएगा। अगर आप राजनीति में आ जाएं तो सारा विपक्ष आपके पक्ष में आ जाए। वहीं उनकी इस बात पर कपिल कहते हैं कि आप चुनाव से पहले राजनीति की बात कर रहे हैं। मौका देखकर चौका मार रहे हैं। 

 

 सुपरस्टार रजनीकांत नहीं लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव...

 

एक्टर रजनीकांत ने हाल ही में घोषणा की है वह और उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रचार के लिए उनकी तस्वीर या पार्टी के प्रतीक का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।   

 

डेब्यू से पहले ही इस एक्टर को डेट करना चाहती हैं शाहरुख की बेटी...

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। इन दिनों सुहाना बड़े पर्दे पर डेब्‍यू को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। 

 

जवानों की शहादत से दुखी हैं अक्षय कुमार...

 

 अक्षय ने ट्विटर पर अपील करते हुए लिखा है-पुलवामा एक ऐसी घटना है, जिसे ना हम भूल कभी सकते हैं और ना ही भूल पाएंगे। हम सभी में गुस्सा है और यही समय है कुछ कर दिखाने का। 

 

बड़े पर्दे से दूर अमीषा ने रैंप पर बिखेरे हुस्न के जलवे, देखें तस्वीरें...

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने हाल ही में पर्निया के पॉप-अप शो में स्प्रिंग/समर कलेक्शन के लिए रैंप वॉक किया। अमीषा ने ये रैंप वॉक फैशन डिजाइनक अंशु जैन के लिए किया था। 

 

पत्नी के साथ अश्लील फोटो शेयर कर ट्रोल हुए थे प्रतीक बब्‍बर, अब की DELETE..

बॉलीवुड एक्टर और कांग्रेसी नेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्‍बर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह अपनी पत्नी सान्या के साथ नजर आ रहे है।

 

सलमान ने दिखाई दरियादिली, गृह राज्यमंत्री ने किया शुक्रिया अदा...

 

 इस समय देश के कोने-कोने से लोग शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद कर रहे हैं। वहीं, सलमान खान ने भी शहीदों जवानों के परिवारवालों की मदद के लिए आगे आए हैं। 

 

 

बेबी बंप के साथ सुरवीन चावला ने करवाया फोटोशूट...

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला के घर किलकारी गूंजने वाली है। हाल ही में सुरवीन ने फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।  

Konika