सात जन्मों के लिए पुलकित सम्राट की हुई कृति खरबंदा,दिल जीत लेंगी दुल्हा दुल्हन की ये प्यारी सी तस्वीरें

3/16/2024 1:51:58 PM


मुंबई: एक्ट्रेस कृति खरबंदा फाइनली मिस से मिसेज बन गई हैं।  कृति खरबंदा ने आज यानि 15 मार्च को अपने प्यार पुलकित सम्राट से शादी रचा ली है। कपल ने हरियाणा के मानेसर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में सात फेरे लिए। कपल ने अपनी शादी से जुड़ी कोई भी तस्वीर शेयर करने से मना की थी। ऐसे में जैसे ही कृति और पुलकित ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की तो हर किसी की नजर बस उन पर टिक गई। लुक की बात करें तो कृति पिंक कलर के लहंगे में दुल्हनिया बनीं।

PunjabKesari

हाथों में पिया के नाम की मेहंदी, नथ,मांग टीका, लाल चूड़ा,कलीरे दुल्हन बनीं कृति के लुक को चार चांद लगा रहे हैं। वहीं पुलकित सम्राट मिंट ग्रीन कुर्ते और लाइट ग्रीन धोती में हैंडसम लग रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  कृति ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा-सा कैप्शन लिखा है, 'गहरे नीले आकाश से सुबह की ओस तक, हर दुख से सुख तक, उतार से चढ़ाव तक, सिर्फ तुम हो। शुरू से लेकर अंत तक, अभी से लेकर तब तक, जब तक मेरा दिल धड़केगा, तुमको ही पाएगा। हमेशा। सिर्फ तुम हो।'

PunjabKesari

 

कृति को मंगलसूत्र पहनाते सम्राट

PunjabKesari

 

प्यार का माथा चूमती कृति खरबंदा

PunjabKesari

मिस्टर एंड मिसेज सम्राट पर फूल बरसाते लोग 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News